YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

गर्मी में दस्त और पेट खराब जैसी समस्यां से बचने के लिए पिएं ये पेय

गर्मी में दस्त और पेट खराब जैसी समस्यां से बचने के लिए पिएं ये पेय

 
आधुनिकता ,प्रगतिशील, आर्थिक सम्पन्नता के कारण हम आजकल तैयार खाद्य सामग्रियों का खाने में भरोसा और विश्वास रखते हैं कारण हम मेहनत नहीं करना चाहते और उनमे घातक सामग्रियां शामिल होने से बेपरवाह होते हैं जबकि आज हम शिक्षित होने के कारण भी ध्यान नहीं देते हैं । 
गर्मी में अक्सर लोगों का मन कुछ भी खाने का काम ही करता है क्योंकि शरीर से बहता पसीना आपको सहजता का अहसास नहीं कराता है। गर्मी की वजह से आपका शरीर ही नहीं बल्कि आपकी आंतों का काम करना भी मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इसलिए गर्मी के दिनों में अपनी आंतों को स्वस्थ्य रखना बहुत ही जरूरी होता है। भले ही आप गर्मी के दिनों के पानी से भरे फल और सब्जियां क्यों न खाते हों लेकिन शरीर के अंदर मौजूद तापमान को भी कंट्रोल करना जरूरी है। पानी से भरे फल और सब्जियां आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं और शरीर के अंगों को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। 
हाल ही में लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कौटिनहो ने काढ़े की एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जो गर्मी के दिनों में आपकी आंतों को साफ रखने के साथ-साथ हेल्दी रखने का भी काम करेगी। गर्मी में ये काढ़ा आपकी आंत के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखेगा और आपको फिट बनाने में मदद करेगा। 
काढ़े बनाने के लिए सामग्री
हाई बीपी से बचना है तो ठीक रखें अपने पेट की सेहत, स्टडी से जानें क्या है इन दोनों का कनेक्शन
आंतों को रखना है बुढ़ापे तक हेल्दी तो शुरू कर दीजिए इस 1 फूड का सेवन, इन 2 गुणों से आंतें होती हैं हेल्दी
काढ़े बनाने के लिए सामग्री
1-एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
2-आधा कप गुनगुना पानी। 
3-एक-चौथाई चम्मच अदरक। 
4-एक कटा हुआ नींबू। 
5-एक चुटकी दालचीनी पाउडर। 
6-लौंग का पाउडर
कैसे बनाएं
इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें और अच्छी तरह से मिश्रण को हिलाएं। खाना खाने से 30 मिनट पहले इस मिश्रण को पिएं। ये ड्रिंक आपकी आंतों को एक हेल्दी और साफ महसूस कराएगा। 
फायदे
1-ये साबित हो चुका है कि एप्पल साइडर विनेगर प्रकृति में एसिडिक होता है और जिन लोगों के पेट में एसिड की कमी होती है वो पेट के एसिड लेवल को बढ़ाने के लिए एप्पल साइडर विनेगरका इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि पाचन बेहतर हो सके। 
2-इसके अलावा ये भी पाया गया है कि एप्पल साइडर विनेगर गैस और पेट फूलने की समस्या को रोकने में भी कारगर है। ये तरीका भी पाचन क्रिया को बढ़ाने में मदद करता है। 
3-इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व पेट और आंत में मौजूद बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। 
4-गर्मी के दिनों में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है लेकिन लौंग का सेवन पाचन एंजाइम के स्त्राव को बढ़ाने में मदद करता है, जो कब्ज और अपच की समस्या को हल करता है। 
5-लौंग में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। 
6-ठीक इसी तरह नींबू का रस कब्ज को कम करने में मदद करता है और आपकी आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। 
इसी क्रम में पुदीना और आम का पनः,ठंडाई भी दीपन पाचन का काम करते हैं । जितना अधिक हम प्रकृति के नजदीक होंगे उतने अधिक सुरक्षित और सुखी रहेंगे । 
(लेखक-- विद्यावाचस्पति डॉक्टर अरविन्द प्रेमचंद जैन )

Related Posts