YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

एक माह बाद मलाइका अरोड़ा शेयर की एक्सीडेंट से जुड़ी तस्वीरें 

एक माह बाद मलाइका अरोड़ा शेयर की एक्सीडेंट से जुड़ी तस्वीरें 

मुंबई । सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा का करीब एक महीने पहले भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और कुछ चोट भी उन्हें आई। जिसके इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवा दिया गया। इस बुरे अनुभव को वह सोशल मीडिया पर शेयर भी कर चुकी हैं। अब इस बुरे अनुभव को भुलाकर काम पर लौटी हैं। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा के माथे पर लगी चोट साफ नजर आ रही है जिसे इंटरनेट पर फैंस ने नोट किया है।
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका कार में जूस पीती नजर आ रही हैं। उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद उनके माथे पर लगी चोट साफ नजर आ रही हैं। आइब्रो के बीच चोट का निशान नजर आ रहा है। जिसे फैंस ने नोट किया और इंटरनेट पर उनकी चिंता करते नजर आए।
2 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था। एक्सप्रेस-वे पर तीन गाड़ियां टकरा गई थीं और मलाइका की गाड़ी बीच में थी। इस एक्सीडेंट में उन्हें मामूली चोटें आई थीं और जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक अनुभव को शेयर करते हुए मलाइका ने कहा था कि वो दिन बेहद दर्दनाक था। ऐसा लग रहा था जैसे सब खत्म हो गया। वह बेहद डरावना पल था।
 

Related Posts