YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

पुतिन जल्द ही कैंसर की सर्जरी करवाएंगे, युद्ध पर नियंत्रण लेने के लिए निकोलाई पेत्रुशेव को नामित करेंगे 

पुतिन जल्द ही कैंसर की सर्जरी करवाएंगे, युद्ध पर नियंत्रण लेने के लिए निकोलाई पेत्रुशेव को नामित करेंगे 

मॉस्को । यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा हैं, कि पुतिन कुछ समय के लिए अपना पद छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही कैंसर की सर्जरी करवाएंगे। क्रेमलिन के अंदरूनी सूत्र ने इसका दावा किया है। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध पर नियंत्रण लेने के लिए पुतिन कट्टरपंथी पूर्व एफएसबी प्रमुख निकोलाई पेत्रुशेव को नामित करने वाले है। 70 वर्षीय मौजूदा सचिव पत्रुशेव को अब युद्ध की रणनीति के एक प्रमुख वास्तुकार के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक,पत्रुशेव वहां शख्स है, जिसने पुतिन को बताया है कि कीव पूरा नव नाजियों से भरा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि पुतिन को 18 महीने पहले पेट का कैंसर और पार्किंसन का कैंसर है। बताया जा रहा है कि पुतिन ने अपनी सर्जरी में काफी देरी कर दी है। वहीं खबर अटकलों के बीच आई है कि पुतिन पूरे यूक्रेन में एक चौतरफा युद्ध शुरू करने वाले है और सैन्य-उम्र के पुरुषों की सामूहिक लामबंदी का आदेश दे सकते हैं, जो एक काफी राजनीतिक जोखिम साबित हो सकता है। सर्जरी अप्रैल की दूसरी छमाही के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन इसमें देरी हो गई है।
 

Related Posts