YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

बच्चों को इस प्रकार मच्छरों से बचाएं  

बच्चों को इस प्रकार मच्छरों से बचाएं  

गर्मी के मौसम में बच्चों का मच्छरों से बचाव जरुरी होता है। मच्छरों से मलेरिया, डेंगू के साथ ही कई अन्य बीमारियां होती हैं, ऐसे में इनसे बचाव किया जाना चाहिये। बुखार बढ़ने के साथ ही जान का भी खतरा रहता है। आजकल मौसम में बदलाव और प्रदूषण बढ़ने से मच्छरों की समस्या और बढ़ गयी है। ऐसे मौसम में मच्छर अधिक होतें हैं जो आपके रातों की नींद ख़राब करने से लेकर आपको बीमार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में मच्छरों से बचा जाना बहुत जरूरी है, खासकर अगर घर में छोटे बच्चे हों तब क्योंकि, इन मच्छरों के काटने से गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी जो बातें हैं उसका ध्यान जरूर किया जाना चाहिए।
घर को साफ रखें
मच्छर होने का सबसे बड़ा कारण घर में गंदगी की समस्या है, क्योंकि ऐसी जगहों में मच्छर सबसे अधिक पनपते हैं। इसके लिए आप अपने घरों को खासकर, पलंग के निचे, गमले, स्टोर रूम आदि को साफ-सुथरा रखें। साथ ही अगर आपके घर में पेड़-पौधे हों तो उसकी सफाई भी नियमित तौर पर की जानी चाहिए।
कपूर
कपूर न केवल मच्छर भगाने के लिए ठीक माना जाता है, बल्कि इससे संक्रमण का खतरा भी नहीं होता है। इसके लिए आप कपूर स्टैंड में कुछ टुकड़े कपूर के डालकर इसे जला दें। इसके धुंए से मच्छर खुद ब खुद चला जाएगा। ध्यान रहे कपूर को स्टैंड पर डालकर जलाएं ताकि यह एक घंटे तक जल सके।
लहसन और प्याज़ का रस
मच्छर हमेशा तेज़ गंध से भागते हैं इसके लिए आप प्याज और लहसुन को पीसकर इसे छान लें और इसके रस को पानी मिलाकर किसी स्प्रे वाली बोतल से पूरे घर में छिडक दें। कुछ ही देर में मच्छर भाग जायेंगे।
 

Related Posts