YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

लुप्तप्राय दुनिया का सबसे छोटा समुद्री स्तनपायी जीव पर मंडराया संकट, केवल 10 बचे

लुप्तप्राय दुनिया का सबसे छोटा समुद्री स्तनपायी जीव पर मंडराया संकट, केवल 10 बचे

वॉशिंगटन । दुनिया में कई जीव जंतु लुप्तप्राय होते जा रहे हैं ऐसे में सबसे छोटे समुद्री स्तनपायी जीव के ऊपर संकट मंडरा रहा है। 25 लाख साल पहले अस्तित्व में आए ये जीव अब विलुप्त होने की कगार पर हैं, क्योंकि दुनिया में ये सिर्फ 10 ही बचे हैं जो कैलिफोर्निया की मैक्सिको खाड़ी में हैं। इन जीवों को वैक्विटा पोरपोइज़ या टोटोआबा मछली कहा जाता है। शोधकर्ता इन जीवों को बचने का तरीका खोज रहे हैं। वैक्विटास के जीवन पर संकट झींगा और छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए लगाए गए अवैध जाल (गिलनेटिंग) से आ गया है। इनकी लंबाई 4 से 5 फीट करीब 1.2 से 1.5 मीटर होती है। इन मछलियों में एक खास तरह का ब्लैडर होता है जिसे चीन में पारंपरिक दवाइयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण इन्हें तेजी से मारा जा रहा है। मैक्सिको ने टोटोआबा मछली को पकड़ना और गिलनेटिंग का इस्तेमाल अवैध है। लेकिन ये काम धड़ल्ले से जारी है।
इतनी कम आबादी होने के कारण शोधकर्ताओं का सवाल है कि क्या इनब्रीडिंग के कारण टोटोआबा के विलुप्त होने का खतरा है। 20 सालों से इन जीवों के जोखिम का अध्ययन करने वाली वैज्ञानिक बारबरा टेलर और लोरेंजो रोजास ब्राचो ने 1999 की अपनी स्टडी में कहा था कि इनके खत्म होने की परिकल्पना नहीं की जा सकती। मैक्सिकन वैज्ञानिकों की एक टीम 1985 से 2017 के बीच टोटोआबा मछली के लिए गए कोशिकाओं के सैंपल का अध्ययन जेनेटिक पैटर्न जानने के लिए कर रही है।
स्टडी के सह लेखक रोजस ब्राचो ने कहा कि किसे पता था कि इतने सालों बाद इस सैंपल के अध्ययन की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर गिलनेटिंग रोक दी जाए तो इनमें पर्याप्त अनुवांशिकी को एनकोड किया गया है जो इनकी आबादी बढ़ा सकता है। गुरुवार को साइंस जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में उन्होंने कहा कि अगर हम इन जानवरों को जीने दें तो ये लंबे समय तक जिंदा रहेंगे।
 

Related Posts