YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का पिता निकला, धोखे से महिलाओं को किया गर्भवती

एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का पिता निकला, धोखे से महिलाओं को किया गर्भवती


वॉशिंगटन । धरती पर डॉक्टर को भगवान का प्रतिरूप माना जाता है पर अमेरिका में एक फर्टिलिटी डॉक्टर के कुत्सित प्रयास ने इस पैसे को कलंकित कर दिया। यह फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का बाप निकला। और अभी भी यह गिनती जारी है। दरअसल, वह अपने यहां आनेवाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। इस मामले को लेकर अब नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। मामला अमेरिका के इंडियानापोल्स का है। यहां के डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सच्ची स्टोरी से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स ने ‘अवर फादर’ नाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था।
यह क्राइम को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था। स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना डीएनए टेस्ट किया। जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं। लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा। जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में डिटेल में बताया है। मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वह भी डॉक्टर क्लाइन की बच्ची है। उन्होंने कहा- मैं बस अपनी मां के लिए बुरा फील कर रही थी।
मैट की मां लिज व्हाइट ने कहा- जब मैट का डीएनए टेस्ट आया तो मेरे मुंह से पहली बात यह निकली कि मेरा 15 बार रेप हुआ है और मुझे पता भी नहीं चला। डॉक्टर क्लाइन द्वारा अपने इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला होता था। मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया। तब के प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। जिसके बाद उससे करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया। और उसे छोड़ दिया गया। साल 2018 में एक कानून पास किया, जिसके तहत इंडियाना में अवैध स्पर्म दाताओं को गैर-कानूनी माना जाएगा। हालांकि इसे लेकर अमेरिका में अब तक कोई फेडरल लॉ नहीं है। घर पर डीएनए टेस्टिंग के जरिए यह भी पता चला है कि ऐसे 44 डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने मरीजों को अपने स्पर्म के जरिए गर्भवती किया है।
 

Related Posts