YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 महिला का अजीबोगरीब शरीर! आते हैं एक साथ दो पीरियड, दो अलग बच्चों की बन सकती है मां

 महिला का अजीबोगरीब शरीर! आते हैं एक साथ दो पीरियड, दो अलग बच्चों की बन सकती है मां

वाशिंगटन । एक महिला का दावा है कि उसके शरीर में दो वजाइना हैं। इस अति दुर्लभ स्थिति के चलते उसे दो पीरियड आते हैं और दोनों गर्भाशय में एक-एक बच्चे के साथ वह एक ही समय पर दो अलग-अलग बच्चों के साथ गर्भवती हो सकती है। एरिजोना की 37 साल की लीन बेन का जन्म यूट्रस डिडेलफिस के साथ हुआ था। इस परिस्थिति में बच्ची के शरीर में दो गर्भाशय पाए जाते हैं। 
लीन जैसी कुछ महिलाओं में दो सरविक्सेस और कई बार दो वजाइना भी पाई जाती हैंष जिनके बीच में टिशू की एक पतली दीवार होती है।
डेलीमेली की खबर के अनुसार टिकटॉक यूजर लीन बेन ने एक हालिया वीडियो में कुछ सवालों का जवाब देते हुए अपनी बेहद दुर्लभ हालत का खुलासा किया। उन्होंने कहा मेरा अजीबोगरीब शरीर आपके होश उड़ा देगा। मेरा जन्म अतिरिक्त शारीरिक अंगों के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं दो वजाइना, दो यूट्रस और दो सरविक्सेस के साथ पैदा हुई थी। लीन बेन ने कहा वह हर उस चीज से गुजरती है जिनसे आम महिलाएं गुजरती है लेकिन दो बार।
उन्होंने कहा मुझे दो पीरियड आते हैं और अक्सर दोनों एक साथ आते हैं। मैं दो टैम्पन्स पहनती हूं। जैसा मैंने कहा कि एक महिला जो चीजें करती है मैं उसे दो बार करती हूं। इससे पहले एक वीडियो में महिला ने बताया कि उसके पीरियड बेहद दर्दनाक होते हैं। उसने इसके इलाज के लिए अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से संपर्क किया था जिसके बाद उसे पता चला कि उसके शरीर में दो यूट्रस हैं।
अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में महिला ने बताया कि वह एक ही समय पर दो अलग-अलग बच्चों के साथ प्रेग्नेंट हो सकती है लेकिन यह एक 'हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी' होगी। उन्होंने कहा, 'हालांकि यूट्रस डिडेलफिस के साथ पैदा होने वाली महिलाएं भी सामान्य तरीके से गर्भवती हो सकती हैं और स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लीन ने एक क्लिप में कहा कि उन्होंने आठ महीने पहले ऑनलाइन डेटिंग शुरू की थी और पुरुष उनकी हालत को देखकर डर गए। 
 

Related Posts