YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में लू की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी  - उत्तर भारत में बनी रहेगी हीटवेव की स्थिति, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में लू की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी  - उत्तर भारत में बनी रहेगी हीटवेव की स्थिति, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को पारा फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अलग-अलग जगहों पर तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग उच्च तापमान का अनुभव कर रहे हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 48 डिग्री सेल्सियस के मार्क को छू गया। राजस्थान के कम से कम 29 शहरों, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस बार जल्दी आने की उम्मीद है और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहली बारिश हो सकती है। आईएमडी ने केरल में भी इस बार मानसून के अपने तय समय 1 जून से करीब 10 दिन पहले आने की और उसके बाद उत्तर की ओर बढ़ने की भविष्यवाणी की है। 
मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियों से अनुमान लगाया गया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में अगले 5 दिनों में भारी बारिश होगी। अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश का पूर्वापुमान है। पूर्वोत्तर में, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में 17 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। गुजरात, जम्मू और कश्मीर, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, पंजाब में भी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3 दिनों तक लू और गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान कई स्थानों पर पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
 

Related Posts