YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

'ज्ञान व्यापी' का अर्थ ज्ञान का कुंआ, इसका कुरान में कहीं कोई जिक्र नहीं, यह शिव से जुड़ा स्थान  : साक्षी महाराज

'ज्ञान व्यापी' का अर्थ ज्ञान का कुंआ, इसका कुरान में कहीं कोई जिक्र नहीं, यह शिव से जुड़ा स्थान  : साक्षी महाराज

उन्नाव । ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में उन्नाव के सासंद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञान वापी जैसा शब्द कुरान में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर या ज्ञान का कुआं, इसके अर्थ से ही यह स्पष्ट होता है कि वह स्थान ज्ञान के प्रदाता भगवान शिव का है। ज्ञानवापी में विवाद का कोई मतलब नहीं है। मथुरा मामले में भी भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बयान दिया। उन्होंने कहा मथुरा में ईदगाह आक्रांताओं ने भगवान कृष्ण के मंदिर को तोड़कर बनाया था। मथुरा का मामला कोर्ट में है कोर्ट जो भी निर्णय लेगा हमसे स्वीकार करेंगे। 
दरअसल, अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को उन्नाव प्रवास पर रहे। यहां सांसद ने एक कॉलेज में टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण किया। इस दौरान सांसद ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में नई बुलंदियों को छूने का आशीर्वाद दिया। सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा ओवैसी ने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम के नाम पर एक ईंट नहीं रखी जा सकती है, आज वहां पर गगनचुंबी मंदिर बन रहा है। साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस कितनी भी चिंतक बैठक करें, उनके पास सोनिया-राहुल के अलावा कोई तीसरा नहीं है। यह पार्टी परिवारवाद के दायरे से बाहर निकल पाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवारवाद ही कांग्रेस के सर्वनाश का कारण बनेगा।
 

Related Posts