YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

सनी लियोनी के 'हॉलीवुड वाले नखरे' का धमाल

सनी लियोनी के 'हॉलीवुड वाले नखरे' का धमाल

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी का नाम जैसे ही सामने आता है, उनकी लटके-झटके खुद व खुद पीछे-पीछे चले आते हैं। यहां कोई कल्पना नहीं की जा रही है, बल्कि सच में सनी लियोनी अपने लटकों-झटकों से आपको दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। दरअसल फिल्मकार शाहरोज खान ने म्यूजिक वीडियो 'हॉलीवुड वाले नखरे' बनाया है, जिसमें सनी लियोनी डांस करती नजर आने वाली हैं। फिलवक्त शाहरोज खुद इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी ने शानदार काम किया है। वैसे शाहरोज कहते हैं कि पुराने हिट गानों को रीमिक्स करना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं कही जा सकती है, फिर भी आज कल तो रीमिक्स गाने ही ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वो कहते हैं कि किसी खास ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए, नई चीजें भी लानी चाहिए, तभी इंडस्ट्री में आपको पहचान मिलेगी। इसके बाद अगली पीढ़ी आपके गानों को रीमिक्स करना चाहेगी, वही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। जहां तक सनी लियोनी के काम की बात है तो वो उनकी खूब तारीफ करते दिखे। उन्होंने कहा कि 'सनी लियोनी तो बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन परफॉमर में से एक हैं। सॉन्ग 'रईस' के बाद उन्हें  खास पहचान मिली, लेकिन हाल में वे किसी म्यूजिक वीडियो में नजर नहीं आईं, उन्हें इस गाने में लेने का फैसला किया गया।' बहरहाल सनी लियोनी वाला यह सॉंग वीडियो रिलीज हो चुका है और आते ही इसने धमाल मचा दिया है। अब यदि आप भी 'हॉलीवुड वाले नखरे' में सनी लियोनी के लटके-झटके देखेंगे तो आप भी दीवाने हो जाएंगे। वैसे यह गाना उपेश जंगवाल ने गाया है, जिसका संगीत निर्देशन तनवीर सिंह कोहली ने किया है। 

Related Posts