YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2079, शाके 1944, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे तथा शुक्रोदय पूर्वे तिथि पंचमी, शुक्रवासरे, पू.षा.नाम नक्षत्रे, शुभयोगे, कौलवकरणे, धनु की चंद्रमा, जातकर्म, नामाकरण, अन्नप्रासन्न, गृहारंभ, गृह प्रवेश, व्यापार बीजबमन, पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चचंल, चतुर, जिद्दी, हठी, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी, भोगी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक, प्रशासक, उद्यमी, व्यापारी, तथा शांत प्रवृत्ति का होगा।
मेष राशि - तनाव व उदर रोग, मित्र लाभ, राजभय होगा, विवेक से कार्य करें, ध्यान रखें।
वृष राशि - मनोवृत्ति संवेदन शील रहेंगी, कार्य गति अनुकूल, चिन्ता कम अवश्य ही होंवेगी।
मिथुन राशि - किसी प्रयोजन से हानि, मनोवृत्ति संवेदन शील रहेगी, कार्य गति उत्तम होवेगी।
कर्क राशि - कार्य व्यवस्था की चिन्ता बनी ही रहेंगी, प्रस्थान करने से लाभ होवेंगा।
सिंह राशि - भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्य गति उत्तम, सुख के साधन बनेंगे।
कन्या राशि - आर्थिक योजना पूर्ण हो समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, रुके कार्य बन ही जायेंगे।
तुला राशि - पारिवारिक बाधायें परेशान करेंगी, विरोधी तत्व कष्ट प्रद रखें।
वृश्चिक राशि- मानसिक बेचैनी, उदविघ्नता से बचें तथा समय से लाभान्वित होंवेगे।
धनु राशि -  कुटुम्ब की समस्यायें कष्टप्रद हो, तथा वृथा भ्रमण से व्यय होवेंगा।
मकर राशि - योजनायें फलीभूत हों, सफलता के साधन अवश्य जुटायें, तथा कार्य बने, ध्यान देवें।
कुंभ राशि - स्वभाव में खिन्नता, मानसिक बेचैनी तथा मानसिक कष्ट से स्वास्थ्य शरीर पीड़ा होगी।
मीन राशि - तनाव क्लेश व अशांति बनेंगी, परिश्रम विफल होंवेगे, कार्य गति मंद होवेगी।
 

Related Posts