YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया ने की सगाई

(रंग संसार) महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया ने की सगाई

'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने बुधवार(18 मई) को सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर विकास पाराशर के साथ फोटोज शेयर की। विकास ने बीच पर घुटनों पर बैठकर सोनारिका को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर के बर्थडे पर ये पोस्ट शेयर कर एक लंबा बर्थजे विश नोट भी लिखा। सोनारिका ने विकास को बर्थडे विश करते हुए अपनी इंगेजमेंट की भी अनाउंसमेंट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, गोल्डन हार्ट वाले लड़के को जन्मदिन मुबारक। जो लड़का मेरे दिल, मेरे दिमाग, मेरी आत्मा और यहां तक की मेरे सबसे अराजक हिस्से का भी ध्यान रखता हो। एक लड़का जो मुझमें विश्वास रखता है, मुझे सपोर्ट करता है और हमेशा मेरे साथ खड़ा होता है। एक लड़का जिसने अपने दिल में मेरे लिए घर बनाया है। हैप्पी बर्थडे फियॉन्से।

Related Posts