YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 राष्ट्रप‎ति को‎विंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस में ‎किया भारत मार्ग का उदघाटन

 राष्ट्रप‎ति को‎विंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस में ‎किया भारत मार्ग का उदघाटन

किंग्सटाउन । भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस में भारत मार्ग का उदघाटन ‎किया। इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया,  जिसमें सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस प्रधानमंत्री राल्फ ई गोंजाल्विस और स्थानीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पहले इस सड़क का नाम काल्डर रोड था, जिसे बदलकर 'इंडिया ड्राइव-भारत मार्ग' ‎किया गया। राष्ट्रपति कोविंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। अपनी दो कैरिबियाई देशों की यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे कोविंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल डेम सुसान डोगन और प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्वस से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्रों में तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने के बारे में चर्चा की। दोनों पक्षों ने सूचनाओं के आदान-प्रदान और कर संग्रह में सहायता समेत दो सहमति-पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।
राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ यहां पहुंचे हैं। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस की पहली यात्रा है। आधिकारिक बयान के अनुसार सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं। राष्ट्रपति कोविंद जमैका की यात्रा करके यहां पहुंचे हैं। उन्होंने जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि जमैका ने भारतीयों का पूरे दिल से स्वागत किया है और उन्हें काफी सम्मान भी दिया है और इसी का परिणाम है कि केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि व्यापार, संगीत, खेल, परिधान और खानपान में भी यहां भारत की समृद्ध उपस्थिति नजर आती है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जमैका के अपने समकक्ष गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन द्वारा आयोजित भोज में भी राष्ट्रपति कोविंद ने शिरकत की थी।
 

Related Posts