YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2079, शाके 1944, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे तथा शुक्रोदय पूर्वे तिथि प्रतिपदा, मंगलवासरे, रोहिणी नक्षत्रे, घृत योगे, ववकरणे, वृष की चंद्रमा, द्धिपुस्कर योग, सूती स्नान, उग्रकर्म, गृह प्रवेश, गृह निर्माण मुर्हूत औषधि सेवन औषधि निर्वाण मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी तथा सिपाही, कमाण्डर, ब्रिगेडियर, सेना नायक, दस्ता नायक, वाहन कार्य, प्रधान अकाउंटेंट ऑफिसर होगा।
मेष राशि :- बढ़िया यात्रा, विवाद, मातृ कष्ट, व्यय का विरोध होगा किन्तु आंशिक हानि होगी।
वृष राशि :- धन व्यय, व्यापार में प्रगति, शुभ कार्य होंगे, परिणाम अनुकूल बने रहेंगे।
मिथुन राशि :- पितृ-कष्ट, यात्रा, रोग, व्यय, लाभ, अशांति का वातावरण अवश्य बना रहेगा।
कर्क राशि :- यात्रा शुभ, भूमि खेती लाभ, हर्ष, कार्यसिद्ध, गृहकार्य की व्यवस्था पूर्ण होगी।
सिंह राशि :- शत्रु भय, प्रवास, विरोध, लाभ, उद्योग-व्यापार लाभ, कार्य सफल अवश्य होंगे।
कन्या राशि :- लाभ, सिर-नेत्र पीड़ा अवश्य होगी, यात्रा में परेशानी, ध्यान अवश्य दें।
तुला राशि :- सुख-सफलता, निर्माण कार्य, प्रवास, राजकार्य में व्यवस्था से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :- मानसिक तनाव अकस्मिक बढ़ेगा, स्वजनों की सहानुभूति अवश्य होगी।
धनु राशि :- व्यवसाय की उन्नति से आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार हो, विरोध होगा।
मकर राशि :- विलास सामग्री का संचय होगा, अधिकारी वर्ग की कृपा का लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि :- इष्ट मित्रों से अच्छा सहयोग मिले, उत्तम लाभ के योग अवश्य बनेंगे।
मीन राशि :- गृह कलह, हीन मनोवृत्ति, शरीर पीड़ा तथा परेशानी अवश्य बनेगी।
 

Related Posts