
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने जेठ-जेठानी की शादी में व्यस्त रहीं। इस बीच शादी में प्रियंका के वेस्टर्न लुक वाले अनेक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। प्रियंका ने सोफी और जो की शादी के दिन पिंक साड़ी पहनी थी, जिसकी तारीफ हुई। प्रियंका ने पति निक के संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी कीं थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। इसके कुछ दिनों बाद ही प्रियंका की बिकनी वाली हॉट एंड ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इन पूल वाली तस्वीरों को देखकर कहा जाने लगा कि शायद प्रियंका चोपड़ा फोटो शूट में व्यस्त चल रही हैं। दरअसल इन तस्वीरों में प्रियंका पूल में आरा म करती दिखी हैं, इसलिए यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका कोई फोटो शूट नहीं करवा रही हैं, बल्कि वो तो शादी की थकान मिटा रही हैं। चूंकि प्रियंका ने खुद भी खुलासा किया है कि ये तस्वीरें निक जोनस ने खींची हैं, इसलिए ये कोई फोटो शूट का हिस्सा तो हो नहीं सकता है। बहरहाल आपको बतला दें कि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 'छुट्टियों का बेहतर इस्तेमाल। पति ने खींचीं तस्वीरें।' इन तस्वीरों से पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें प्रियंका निक के लिए पास्ता बनाती नजर आईं थीं।