YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

उर्जा और ताकत के लिए व्यायाम से पहले इस प्रकार का आहार लें  

उर्जा और ताकत के लिए व्यायाम से पहले इस प्रकार का आहार लें  

सेहत को ठीक रखने और फिटनेस बनाये रखने के लिए हमें व्यायाम की जरुरत पड़ती है पर व्यायाम के लिए उर्जा और ताकत की भी जरूरत होती है। इसलिए हमें उर्जावान बने रहने के लिए सेहतमंद खाने की जरुरत पड़ती है। यह खाना पौष्टिक होता है जिससे हमें पर्याप्त ताकत मिलती है। व्यायाम से पहले कुछ सेहतमंद खाने से हम अच्छे से व्यायाम कर पाते हैं और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इस प्रकार के खाने में हमेशा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सही मिश्रण शामिल होना चाहिए क्योंकि इसी से शरीर में उर्जा आती है और थकान भी कम होती है। इसलिए व्यायम के 30 मिनट इस प्रकार का पौष्टिक आहार लेना चाहिये।  

1 ओट्स 
ओट्स, फाइबर, कार्ब और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं,  इसलिए जानकार इसे खाने की सलाह देते हैं। इसका कारण है कि ओट्स वर्कआउट के लिए लंबे समय तक उर्जावान बनाए रखते हैं, जिससे देर तक अच्छा काम करने में मदद मिलती है। ओट्स विटामिन बी का भी कफी अच्छा सोर्स होता है जो कार्बोहाइड्रेट को उर्जा में बदल देता है। इसलिए वर्कआउट के 30-40 मिनट पहले अनप्रोसेस्ड ओट्स को खा सकते हैं.

2 केला
केला उर्जा का सबसे अच्छा साधन है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम काफी अधिक होता है जो नसों और मांसपेशियों को काम करने के लिए प्रेरित करता है। यह शरीर के फैट को उर्जा में बदल देता है। इसके अलावा इसमें कई विटामिन और मिनरल भी होते हैं और यह हाजमा भी ठीक करता है। 

3 सूखे मेवे 
सूखे मेवे  में हेल्दी फैट, प्रोटीन, कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है। यह पचने में आसान होते हैं और पोषण से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स उर्जा के स्तर को तुरंत बढ़ा देते हैं, जिससे व्यायाम के लिए तत्काल उर्जा मिल सकती है पर इनका तय मात्रा से ज्यादा सेवन भी न करें। 

4 फल और ग्रीक योगर्ट 
फल और ग्रीक योगर्ट के कॉम्बिनेशन को व्यायाम से पहले खा सकते हैं। फल में कार्बोहाइड्रेट होता है और ग्रीक योगर्ट प्रोटीन में काफी अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए इस मिश्रण को पहले खा सकते हैं। 

5 होल ग्रेन ब्रेड 
होल ग्रेन ब्रेड का एक टुकड़ा खाने से ही वर्कआउट के लिए पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है , इसलिए चाहें तो इसे भी खा सकते हैं। इसके साथ प्रोटीन लेने के लिए उबले अंडे खा सकते हैं। 

6 पीनट बटर
पीनट बटर में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जबकि सेब-किशमिश में हेल्दी फैट और कार्ब पाया जाता है। इससे भूख भी मिटेगी और यह व्यायाम से पहले पर्याप्त उर्जा भी देगा।

7 अंडे 
व्यायाम से पहले खाने के लिए अंडा सबसे अच्छा माना जाता है। यह प्रोटीन, अमीनो एसिड के साथ कई आवश्यक विटामिन से भरपूर होता है, जो कि वर्कआउट में मदद करते हैं। 
 

Related Posts