YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

शहर में महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या करने की घटना से पुलिस बेड़े में सनसनी मच गई| आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक राजकोट के पंडित दीनदयाल नगर निवासी एएसआई खुश्बू राजेशभाई कानाबार और पुलिस कांस्टेबल रविराजसिंह अशोक जाडेजा ने आत्महत्या कर ली| रविराजसिंह मवडी पुलिस हेडक्वार्टर में रहते थे और खुश्बू कानाबार गुजरात हाउसिंग बोर्ड आवास योजना के मकान नंबर 402 में रहती थी| घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस काफिले ने मामले की जांच शुरू की है| पुलिस को अब तक घटनास्थल से कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है| खुश्बू और रविराज के शवों के निकट से पुलिस को रिवॉल्वर मिला है, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या की है| रविराज और खुश्बू राजकोट के यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में एक साथ काम करते थे| माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे| फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Related Posts