YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोकर लड़की से जीता 6 लाख का पुरुस्कार 

100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोकर लड़की से जीता 6 लाख का पुरुस्कार 

हुगली । दुनिया में अधिकांश लोगों को बहुत सोना पसंद होगा, लेकिन कभी आपने सुना है कि बहुत सोने से भी कमाई होकर लखपति बन सकते हैं। दरअसल एक लड़की ने सबसे अधिक सोकर लाखों रुपये का इनाम जीत लिया है। इस लड़की का नाम त्रिपर्णा चक्रवर्ती है, जो बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर इलाके की रहने वाली है। त्रिपर्णा ने साढ़े चार लाख प्रतिभागियों को हराकर अच्छी नींद का खिताब जीत लिया है। त्रिपर्णा ने 100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं प्रतियोगिता को जीतने पर 6 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई है। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वहां रात में जगती थीं और दिन में सोती थीं। 
उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी इनाम की राशि मिली है, उससे वह अपने पंसद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी। यह खास प्रतियोगिता ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की गई थी, जिसमें साढ़े चार लाख लोगों ने एप्लिकेशन डाला था, इनमें से 15 प्रतिभागियों का चुनाव हुआ था। इसके बाद इसमें से केवल 4 लोग फाइनल के लिए चुने गए। त्रिपर्णा को इस प्रतियोगिता की जानकारी वेबसाइट के जरिये हुई थी। जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी चार प्रतिभागियों को एक मैट्रेस और एक स्लिप ट्रैकर दिया गया था। 
जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि उस बचपन से ही सोने का शौक है। त्रिपर्णा अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। अभी वह वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। इसके लिए उन्हें रात में जागना पड़ता है। इसकी भरपाई वह दिनभर सो कर पूरा कर लेती हैं। कम सोने से स्ट्रेस और मानसिक बीमारी के शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है।
 

Related Posts