YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

पहाड़ नहीं चढ़ पाईं बबीता

पहाड़ नहीं चढ़ पाईं बबीता

छोटे पर्दे पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी अदाओं का जादू बिखेरकर एक अलग पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबिता जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल बबिता के किरदार में फैंस उन्हें खासा पसंद करते हैं। जेठालाल के साथ बबिता जी की होने वाली बातचीत लोगों को गुदगुदाती है। बहरहाल यहां बात हम मुनमुन के पहाड़ चढ़ने की कर रहे हैं, जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। यहां आपको बतला दें कि मुनमुन दत्ता तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रैक के लिए गई थीं। इससे पहले कि वो अपना ट्रेक टूर पूरा कर पातीं ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें रातोंरात वापसी करनी पड़ गई। इस संबंध में खुद मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपनी आपबीती बतला दी है। दरअसल अपने ट्रिप की तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन ने बतलाया कि जब उन्होंने पहाड़ की चढ़ाई शुरू की तब उन्हें यह विश्वास था कि वो बहुत अधिक स्वस्थ हैं और मानसिक तौर पर भी वो ऐसा  करने के लिए तैयार हैं। बहरहाल ऐसा नहीं था क्योंकि मुनमुन कहती हैं कि पहड़ की चढ़ाई शुरू करने के दो ही दिनों में उन्हें वापस आना पड़ा और इसका कारण था उनका क्लौस्ट्रफोबिया। इसके चलते उन्हें पैनिक अटैक भी आया। इसके बाद उनकी टीम ने उन्हें वापस किया। दरअसल मुनमुन पहाड़ पर पसरे अंधेरे को देखकर घबरा गईं। दिल की धड़कन बढ़ गई यहां तक कि वो बेहोश भी हो गईं। कोई बड़ी घटना घटित न हो जाए यह सोचकर ही उन्होंने वापस आने का फैसला लिया। मुनमुन इस बात के लिए अपनी टीम के प्रति शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उनकी सही समय पर पूरी मदद की। फिलहाल मुनमुन बिलकुल ठीक हैं। 

Related Posts