YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए 30 नेताओं ने रखा प्रस्ताव, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव 

मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए 30 नेताओं ने रखा प्रस्ताव, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव 

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगातार सरगर्मियां बनी हुई हैं। इस बीच शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। शुक्रवार को तीन नामांकन हुए। इनमें से एक नामांकन मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से भी दाखिल हुआ। खड़गे के नाम का 30 नेताओं ने प्रस्ताव रखा है। खड़गे का मुकाबला शशि थरूर से होगा। शशि थरूर ने भी शुक्रवार ही अपना नामांकन दाखिल किया है। इन दोनों के अलावा नामांकन दाखिल करने वाले नेता केएन त्रिपाठी हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहा है, कि आलाकमान के निर्देश पर मैं आगे काम करूंगा। नामांकन के बाद खड़गे ने कांग्रेस के नेताओं से आशीर्वाद की अपील की। 
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि नामांकन के दौरान कई प्रदेशों के नेता मौजूद रहे। मुझे सबसे पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज मेरे समर्थन में आए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों और मंत्रियों ने मुझे प्रोत्साहित किया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। 17 अक्टूबर को हम देखते हैं कि परिणाम क्या होते हैं, उम्मीद है कि मैं जीत जाऊंगा। मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं, उसी गांधी, नेहरू विचारधारा के लिए प्रचार करता था जब मैं 8वीं, 9वीं कक्षा में था। जिन नेताओं ने खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा उनमें वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर शामिल हैं।
इनके अलावा सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नारायण स्वामी, प्रमोद तिवारी, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, रघुवीर सिंह मीणा, कमलेश पटेल, संजय कपूर जैसे नेताओं का भी समर्थन मल्लिकार्जुन खड़गे को हासिल है। वहीं, नामांकन के बाद थरूर ने कहा था कि खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करते हैं, तब अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सब लोगों ने उन्हें (मल्लिकार्जुन खड़गे) अपना समर्थन दिया है। समर्थन मिलने पर ही कोई चुनाव में खड़ा होता है। थरूर ने एक परंपरा को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी। जो भी सफल हो कांग्रेस जीतेगी। 
 

Related Posts