YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारतीय धन जा रहा है विदेशों में  सरकार को कोई चिंता नहीं

भारतीय धन जा रहा है विदेशों में  सरकार को कोई चिंता नहीं

मुंबई  । भारत में बड़ी तेजी के साथ आर्थिक असमानता बढ़ रही है। गरीब गरीब होता जा रहा है। मध्यमवर्ग गरीब हो रहा है।अमीर बहुत अमीर हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में अमीर विदेशों में जाकर अपना धन निवेश कर रहे हैं। विदेशों में करोड़ों रुपए खर्च करके इलाज करा रहे हैं। अब तो शादियां भी विदेशों में जाकर करने लगे हैं।करोड़ों अरबों रुपए खर्च करके विदेशों में मैरिज इवेंट हो रहे हैं।
 भारत की अर्थव्यवस्था जब संकट के दौर से गुजर रही हो। उस समय भारत से विदेशों में पढ़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही हो।अरबों डालर शिक्षा के क्षेत्र में खर्च हो रहे हैं। इसके साथ ही भारत छोड़कर विदेश  जाकर नागरिकता लेने वाले लोगों की  संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी सरकार आंख बंद करके बैठी हुई है।
 हाल ही में मध्यम उच्च वर्गीय परिवारों के लोग विदेशों में जाकर शादी कर रहे हैं।नार्थ कैरोलिना की नापा वैली मैं बहुत सारी शादियां पिछले 1 वर्ष में हुई हैं।जिसमें अरबों रुपए खर्च हुए हैं।इसी तरह फ्रांस, दुबई,लंदन इत्यादि स्थानों पर बड़े-बड़े वेडिंग प्लानर हैं।जो भारतीय शादियों के लिए बड़े-बड़े आयोजन कराते हैं। विदेशों में हर साल विदेशों में 10 लाख करोड़ से ज्यादा रकम विदेशी मुद्रा में खर्च हो रही है।वहीं भारत की अर्थव्यवस्था में दोहरी मार पड़ रही है।यहां के कारोबारी,वेडिंग प्लानर,फोटोग्राफर, होटल इंडस्ट्री एवं शादी में संगीत एवं अन्य समारोहों में जो खर्च होता था। उन्हें काम नहीं मिल रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
 

Related Posts