YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

3 दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन मुंबई पहुंचे यूएन चीफ गुटेरेस, 26/11 हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

3 दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन मुंबई पहुंचे यूएन चीफ गुटेरेस, 26/11 हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

मुंबई । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन बुधवार को मुंबई पहुंचे। उन्होंने मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव गुटेरेस बुधवार को लंदन से एक व्यावसायिक उड़ान से मुंबई पहुंचे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस के आगमन पर महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल ले जाया गया, जहां उन्होंने 26/11 आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। ताजमहल पैलेस होटल 2008 में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों का मुख्य टारगेट था। गुटेरेस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में भारत एट 75: संयुक्त राष्ट्र-भारत पार्टनरशिप मजबूत करने पर एक सार्वजनिक भाषण देंगे। इसके बाद वह गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दूसरे कार्यकाल में यह गुटेरेस की पहली भारत यात्रा है। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2018 में भारत का दौरा किया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव 20 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) से संबंधित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे।
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक मुद्दों पर गुटेरेस के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। गुटेरेस के दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा यूएन महासचिव गुजरात के मोढेरा में, देश के पहले सौर ऊर्जा संचालित गांव और क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव अपने आगे के गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले मोढेरा में सूर्य मंदिर भी जाएंगे। 
 

Related Posts