YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू, दोपहर बाद तक स्पष्ट होगा रुझान

 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू, दोपहर बाद तक स्पष्ट होगा रुझान

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए मतदान की मतगणना कांग्रेस मुख्यालय में शुरू हो गई है। दोपहर तक रुझान सामने आ जाएगा और शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि 136 साल पुरानी पार्टी की कमान वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे या फिर आधुनिक प्रगतिशील राजनीतिक विचारधारा के अगुआ शशि थरूर। कांग्रेस मुख्यालय में ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 
मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां कल ही पूरी कर ली गई थीं। सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कांग्रेस की कमान किसको मिलने वाली है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 136 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष का चुनाव मतदान के माध्यम से किया गया।  
कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के एक पदाधिकारी ने बताया कि देश के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां कल ही कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं और इन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा में रख दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। दोनों तरफ से 5-5 एजेंट मतगणना की निगरानी कर रहे हैं, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे जाएंगे। गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।
 

Related Posts