YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

गर्म पानी से नहाने पर हार्ट और ब्लड प्रेशर नियंत्रित 

गर्म पानी से नहाने पर हार्ट और ब्लड प्रेशर नियंत्रित 

नई दिल्ली । जापान की टोक्यो सिटी यूनिवर्सिटी ने एक शोध किया। इसमें जापान के लोगों का, लंबे जीवन का रहस्य जानने के लिए 14000 से अधिक लोगों  का परीक्षण किया गया।
जापान में औसत उम्र 84.6 साल है। जापान की महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीवन जीती हैं। महिलाओं की औसत उम्र 87.45 साल है। वहीं पुरुषों की उम्र 81.41 साल है। भारत में महिलाओं की औसत उम्र 71.2 फ़ीसदी और पुरुषों की 68.46 फ़ीसदी है।
14000 जापानियों पर शोध के निष्कर्ष में यह निकल कर आया, कि गर्म पानी से नियमित नहाने वाले जापानी बुजुर्ग को कम नर्सिंग देखभाल की जरूरत पड़ती है।वहीं स्ट्रोक और दिल के दौरे पड़ने का खतरा भी 30 फ़ीसदी घट जाता है। प्रोफेसर शिंनया और उनकी टीम 30 साल से हॉट स्प्रिंग्स के लाभ पर शोध कर रही है। गर्म पानी से नहाने के कारण बुजुर्ग के ब्लड प्रेशर बढ़ने और घटने की बात सामने आई है।  गर्म पानी नहाने के बाद ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित हो गया।
जापान में करीब 27000 हॉट स्प्रिंग है। शोध के दौरान जो बुजुर्ग गर्म पानी से नहाता है। उसकी उम्र आम जापानियों की तुलना में अधिक पाई गई। 80 फ़ीसदी जापानी नागरिक नियमित गर्म पानी से स्नान करते हैं।
प्रोफेसर शिनया ने चिबा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर 3 साल से अधिक उम्र के जापानी लोगों पर शोध किया। शोध में यह निष्कर्ष निकल कर सामने आया, कि जो लोग हर दिन गर्म पानी से नहाते हैं। वह बीमारियों से बचे रहते हैं, और लंबी उम्र पाते हैं।
 

Related Posts