YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 इस साल सबसे ज्यादा अमीर गंवाने वाले प्रमुख तीन देश हैं रूस चीन और भारत  -  भारत से इस वर्ष अब तक पलायन कर चुके हैं 8000 करोड़पति 

 इस साल सबसे ज्यादा अमीर गंवाने वाले प्रमुख तीन देश हैं रूस चीन और भारत  -  भारत से इस वर्ष अब तक पलायन कर चुके हैं 8000 करोड़पति 

मुंबई । कोरोना काल में अमीरों के देश छोड़ने की रफ्तार जो कम हुई थी वह ‎फिर से तेज हो गई है। जिनकी संपत्ति एक मिलियन डॉलर या उससे अधिक है देश छोड़ने में फिर रुचि दिखा रहे हैं। वर्ष 2022 में रूस चीन और भारत सब से ज्यादा अमीर गंवाने वाले टॉप 3 देश हैं। इन्हीं देशों के करोड़पतियों ने सबसे अधिक पलायन किया है। इस अवधि में जहां चीन से 15000 करोड़पतियों ने पलायन किया है वहीं रूस से 10000 करोड़पतियों ने पलायन किया। भारत से इस वर्ष अब तक 8000 करोड़पति पलायन कर चुके हैं। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। एक तरह जहां दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची में भारतीय उद्योगपतियों का इजाफा हो रहा है वहीं बड़ी संख्या में भारतीय रईसों का देश से मोहभंग भी हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत समेत कई देशों के करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे मुल्कों में बसने को प्राथिमकता दे रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग बेहतर होने के बाद देश छोड़ने वाले ये अमीर दोबारा अपने देश लौट सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रूस चीन और भारत के अलावा हांगकांग एसएआर यूक्रेन ब्राजील मैक्सिको ब्रिटेन साऊदी अरब और इंडोनेशिया जैसे देशों से भी करोड़पतियों ने पलायन किया है। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार रूस के साथ जंग का दंश झेल रहे देश यूक्रेन से वर्ष 2022 के अंत तक 42 प्रतिशत लोग पलायन कर सकते हैं।
 

Related Posts