
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को फैशनेबल ऐक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। उनका यूनीक फैशन सेंस फैंस को काफी लुभाता है। हद यह है कि लड़कियां और महिलाएं उन्हें फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में सोनम ऐसा कुछ करती रहती हैं, जिससे फैंस खुश हो जाते हैं। ऐसे ही जब सोनम ने सोशल मीडिया पर साड़ी चैलेंज शुरु किया तो लोग उनसे काफी इम्प्रेस हुए। सोनम के साड़ी ट्विटर चैलेंज से सभी सरप्राइज हैं। साफ देखा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर 'साड़ी चैलेंज' ट्रेंड हो रहा है। यही वजह है कि अनेक हस्तियां और सामान्य लोग भी अपनी साड़ी पहने हुए तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं। सोनम ने खुद भी चैलेंज स्वीकार कर मानों रोमांच भर दिया है। यहां आपको बतला दें कि सोनम ने वर्तमान की साड़ी वाली अपनी फोटो तो सोशल मीडिया पर शेयर की ही साथ ही अपने बचपन की एक ऐसी पिक्चर शेयर की है जिसमें वो साड़ी पहने दिख रही हैं। इस पर लोग कह रहे हैं कि बचपन में साड़ी पहनी सोनम बहुत क्यूट लग रही हैं। जहां तक फिल्मों की बात है तो सोनम 'द जोया फैक्टर' में एक्टर दिलकेर सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले सोनम फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। फिल्म में सोनम के काम की तारीफ भी हुई थी।