YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

ऑटो ड्राइवर ने किया अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न

ऑटो ड्राइवर ने किया अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न

हरियाणा के गुरुग्राम से दो लोगों द्वारा एक अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी दी कि घटना गुरुवार रात शीतला कालोनी में हुई। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बुकन ने बताया कि महिला सहारा मॉल में एक नाइट क्लब में पार्टी के लिए गई थी। वापस लौटने के दौरान उसने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया। जिसके बाद आरोपी चालक सद्दाम और उसके दोस्त संतोष उसे अपने किराए के मकान में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने इस वारदात के बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क कर महिला ने आरोपियों का हुलिया बताया। इसके बाद एक पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया और बाद में संतोष भी गिरफ्तार हो गया।

Related Posts