YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

स्कूल में चुनाव हारने पर 8वीं क्लास के लड़के ने की खुदकुशी

स्कूल में चुनाव हारने पर 8वीं क्लास के लड़के ने की खुदकुशी

जिले के भोंगिर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है,. जहां पर 8वीं में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय लड़के ने क्लास लीडर का इलेक्शन हार जाने पर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि लड़के की पहचान चरन के रूप में हुई है।शुक्रवार को उसका शव रामन्नपेट क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला।  जानकारी के अनुसार वह गुरुवार शाम से ही लापता था। भोंगिर के डीसीपी नारायणा रेड्डी ने जानकारी दी कि, 'देर रात उन्हें बच्चे के माता-पिता से शिकायत मिली कि वह गुरुवार शाम से लापता है। जिसके बाद फौरन गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला।'
रेड्डी ने बताया कि, 'बच्चा बीते 3 दिनों से परेशान था, क्योंकि वह स्कूल में क्लास की लीडरशिप का चुनाव हार गया था। वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था और 3 दिन पहले स्कूल मैनेजमेंट ने क्लास में चुनाव करवाए थे, जिसमें एक लड़की चुनाव जीत गई थी। इसी परेशानी के चलते उसने सुसाइड कर लिया।' पुलिस ने कहा, लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अगर बच्चे के माता-पिता स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे, तो हम केस दर्ज करेंगे और मामले की जांच कराएंगे।  

Related Posts