
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहने लगी हैं। ऐसे में खबरें आईं हैं कि शादी के बाद पहला बर्थडे मनाते हुए प्रियंका कैसी दिख रहीं थीं और उन्होंने क्या-क्या किया। बहरहाल यहां आपको बतला दें कि प्रियंका ने 18 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान प्रियंका ने अपने आपको देसी गर्ल दिखाने के लिए माथे पर सिंदूर लगा रखा था। इसके साथ ही प्रियंका ने स्पेशल डे पर रेड कलर की हॉट ड्रेस पहन रखी थी। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। प्रियंका के पति निक जोनस ने उनके इस लुक वाली वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। यही नहीं बल्कि प्रियंका की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। प्रियंका केक काटती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, पति निक और कुछ दोस्त भी नजर आए। इस पार्टी से प्रियंका काफी खुश नजर आईं। जहां तक फिल्मों की बात है तो प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल करते नजर आने वाले हैं।