
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान छोटे पर्दे पर भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। रिएलिटी शो होस्ट करने के बाद अब वह डांस शो को प्रड्यूस कर रहे हैं। शो के प्रिमियर एपिसोड ने उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स से दोस्ती को लेकर खूब बात कही। दरअसल अपने पूर्व प्रेमी अनुज सचदेव के साथ उर्वशी ढोलकिया स्टेज पर आईं। दोनों 4 साल तक साथ रहे थे, लेकिन जब उन्हें डिफरेंसेज का अहसास हुआ, तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद भी उनके मन में अनुज के लिए रिसपेक्ट वाली फीलिंग्स हैं। दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए कड़वाहट नहीं। इस मौके पर सलमान ने भी कहा कि वह भी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स से फ्रेंडली रिलेशन रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी किसी भी पूर्व प्रेमिका के साथ फिल्म करने में कोई दिक्कत नहीं है। जो भी महिलाएं उनकी जिंदगी का हिस्सा रहीं, सलमान के मन में सबके लिए काफी सम्मान है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार भारत फिल्म में देखा गया था। फिल्म ने कई रेकॉर्ड्स तोड़े और उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला।