YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जब देश शहीदों के गम में डूबा था तब सुशील, नीतीश के साथ लखनवी चाट का लुत्फ ले रहे थे

जब देश शहीदों के गम में डूबा था तब सुशील, नीतीश के साथ लखनवी चाट का लुत्फ ले रहे थे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि जब देश शहीदों के गम में डूबा था तब बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजभवन में लखनवी चाट का आनंद ले रहे थे। शिवानंद ने एक बयान में कहा अब वही सुशील मोदी दूसरों से देशभक्ति पर सवाल पूछ रहे हैं। मसूद अजहर को लेकर उन्होंने लालू यादव पर सवाल उठाया है। ऐसे आरोप लगाते हुए सुशील मोदी यह भूल जाते हैं कि मसूद अजहर वही व्यक्ति है, जिसको भारतीय पुलिस ने पकड़ कर जेल में बंद कर दिया था। लेकिन इन्हीं की पार्टी की दिल्ली सरकार ने जम्मू की जेल से निकालकर बहुत आदर के साथ उसे कंधार पहुंचाया था। मसूद ने जेल से रिहा होने के बाद संसद पर हमला करवाया था। 
शिवानंद ने कहा सुशील, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से दीक्षित हैं। सुशील मोदी और संघी जमात इस आतंकी घटना को हिंदुस्तान-पाकिस्तान के नज़रिए से नहीं बल्कि इसे हिंदू-मुसलमान के रूप में पेश करने की कोशिश रहा है। इनका प्रयास है कि लोग, खासकर हिंदू समाज इसे इसी नज़रिए देखें। ताकि लोकसभा चुनाव में इसका लाभ उनको मिले। इनके लोगों ने कल इस तरह का नारा भी लगाया। यह नजरिया देश को गंभीर अहित पहुंचाने वाला है। देश की 19 फीसदी आबादी वाले समूह को शक की नजर से देखना उन्मादी मानसिकता का परिचायक तो है ही, साथ ही यह हमारे संविधान की भावनाओं की विपरीत भी है। 

Related Posts