YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

थाने में खुद को आग के हवाले करने वाली रेप पीड़िता की मौत पुलिस नहीं कर रही थी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

थाने में खुद को आग के हवाले करने वाली रेप पीड़िता की मौत पुलिस नहीं कर रही थी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

राजधानी जयपुर में रविवार को एक रेप पीड़िता ने वैशाली नगर थाने में खुद को करोसिन डालकर आग लगा ली। इसके बाद आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता रेप के मामले में कार्रवाई नहीं होने से पुलिस से परेशान थी। जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई। पीड़िता ने एक माह पहले थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया उसके बाद रेप किया। आरोपी ने इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। उसके बाद उस अश्लील क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर रेप करने लगा। इस मामले में मृतक महिला कार्रवाई को लेकर वह लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
इसके बाद पीड़िता रविवार शाम को अपने 15 साल के बेटे के साथ वैशाली नगर थाने पहुंची। इसके बाद महिला ने खुद को थाना परिसर में करोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मचा गया। इसके बाद में पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। आग से पीड़िता 80 फीसदी झुलस गई। महिला को तुरंत एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में ले जाया गया। जहां सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) बजरंग सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 5 जून को वैशाली नगर थाने में अपने परिवार के ही एक व्यक्ति के खिलाफ चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसकी जांच सीआई वैशाली नगर संजय गोदारा के पास थी। लेकिन संजय गोदारा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने से पीड़िता काफी परेशान हो गई थी। उसके बाद थाने में खुद को आग हवाले कर दिया। 

Related Posts