YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

शहर में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

शहर में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

भारतीय जनतापार्टी का सदस्यता अभियान जिले में जोरों पर चल रहा है। भारतीय जनतापार्टी के जिला पदाधिकारी सोमवार को शहरी क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर निकले। जिसकी शुरूआत शहर के पुराना बाजार से की, तत्पश्चात, सुभाष गंज, मेन बाजार में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों को बढ़ी संख्या में भाजपा का सदस्य बनाया गया। इससे पूर्व पुराने बाजार भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौधरी एवं नेमीचंद जैन के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, नपा उपाध्यक्ष हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक लड्डूराम कोरी आदि उपस्थित थे। भाजपा जिला अध्यक्ष धमेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि जिले में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत अभी तक 34 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा पूर्ण कर चुकी है। यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा, जिले की तीनों विधानसभाओं अशोकनगर, मुंगावली, चंदेरी में 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनतापार्टी तय करने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा सभी संगठन सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी प्रगट कर रहे हैं। 

Related Posts