YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 563 मि.मी. वर्षा दर्ज

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 563 मि.मी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 563 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 163 मि.मी., हरसूद में 62 मि.मी., पंधाना में 108 मि.मी., पुनासा में 12 मि.मी. व खालवा में 218 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 2372.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 834, हरसूद में 298 मि.मी., पंधाना में 444 मि.मी., पुनासा में 296 मि.मी. व खालवा में 500 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 474.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 30 जुलाई तक 366.5 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 
प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से अधिक एवं 32 जिलों में सामान्य वर्षा
प्रदेश में इस मौसम में अब तक सर्वाधिक वर्षा रतलाम जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज हुई है। प्रदेश में इस वर्ष मानसून में अब तक 32 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा वाले जिलों में खंडवा, भोपाल, बुरहानपुर, बड़वानी, दतिया, दमोह, राजगढ़, ग्वालियर, देवास, धार, शिवपुरी, सिंगरौली, अशोक नगर, आगर मालवा, जबलपुर, डिण्डौरी, बैतूल, नरसिंहपुर, रीवा, मण्डला, टीकमगढ़, रायसेन, हरदा, कटनी, अलीराजपुर, खरगोन, गुना, सतना, होशंगाबाद, अनूपपुर, सागर और छतरपुर  शामिल हैं।
इसी तरह कुल 12 जिलों  में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, श्योपुरकलां, इंदौर, सीहोर, उमरिया, झाबुआ, भिण्ड, उज्जैन और मुरैना हैं। जबकि प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, जिनमें विदिशा, सिवनी, पन्ना, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं सीधी जिले शामिल है।

Related Posts