
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। बुधवार रात पाकिस्तान ने जोरदार गोलीबारी की और मोर्टार दागे। तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में चार भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने बताया पाकिस्तान ने बुधवार रात लगभग 12:30 बजे नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के तंगधार में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए। भारत ने भी हमले के जवाब में फायरिंग की। बता दें, जम्मू और कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन में चार नागरिक घायल हो गए हैं। फिलहाल सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पाकिस्तान ने अचानक भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में तंगधार और जिला राजौरी के सुंदरबनी के केरी सेक्टर में गोलीबारी की। अचानक की गइ इस गोलीबारी में सुंदरबनी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। वहीं तंगधार में गोलाबारी के जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के भी दो जवान मारे गए हैं।