
सागर जिले में इस वर्ष अब तक 410 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक देवरी केन्द्र पर सर्वाधिक 549 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिलेे में 497.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 522.8 मि.मी., जैसीनगर में 435.8 मि.मी., राहतगढ में 517.2 मि.मी., बीना में 336.2 मि.मी., खुरई में 319.7 मि.मी., मालथौन में 373.6 मि.मी., बण्डा में 392 मि.मी, शाहगढ में 331 मि.मी, गढ़ाकोटा में 385.2 मि.मी, रहली में 367.5 मि.मी., देवरी में 549 मि.मी. तथा केसली में 388.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।