
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन्स में बिजी परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायॉपिक की भी तैयारी कर रही हैं। अपने काम के अलावा इन दिनों परिणीति चरित देसाई से नजदीकियों की वजह से भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपने पुराने रिेलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। परिणीति ने बताया कि एक बार उनका भी दिल टूट चुका है। जिसके बाद वह काफी परेशान हो गई थीं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड का बिना नाम बताएं उन्होंने कहा, 'मेरा दिल बुरी तरह टूटा था और मुझे लगता है कि अब ऐसा नहीं होगा। मैं पागल हो गई थी। वह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था क्योंकि उस समय तक मैंने कभी रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। मुझे बस मेरे परिवार की जरूरत थी।' परिणीति ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी मच्योर हो गई थीं। वह कहती हैं, 'जिंदगी में उस दौर को लाने के लिए वह भगवान का धन्यवाद करती हैं।' हालांकि चरित देसाई से अफेयर के बारे में परिणीति ने खुलकर न स्वीकार किया न इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को सच पता है और उनके लिए इतना ही काफी है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरों में परिणीति चरित के साथ खड़ी दिखाई दी थीं। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं।