YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अद्भुत थीं सुषमा स्वराज, दूसरे दलों के नेताओं से भी थे मधुर संबंध : राहुल

अद्भुत थीं सुषमा स्वराज, दूसरे दलों के नेताओं से भी थे मधुर संबंध : राहुल

सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। अपने ओजस्वी भाषणों, लंबे अनुभव व मधुर स्वभाव की वजह से वह भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेताओं की भी पसंदीदा नेत्री हुआ करती थीं। उनके निधन पर सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने शोक जताया है। 
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में सुषमा स्वराज को अद्भुत नेता बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक अद्भुत नेता थीं। उनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊं शांति:। 
कांग्रेस पार्टी ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा-सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हम दुखी हैं। उनके परिवार और स्नेही जनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। विदेश मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत-पाक और भारत-चीन संबंधों सहित रणनीतिक रूप से संवेदनशील कई मुद्दों पर अपनी कूटनीतिक मेधा का परिचय कराया। 
भारत और चीन के बीच डोकलाम गतिरोध को दूर करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रख जाएगा। स्वराज की तारीफ हर राजनीतिक दल के लोग करते थे। लोग उनकी भाषण कला को पसंद करते थे। वह जब संसद में बोलती थीं, तो सदस्य उन्हें गंभीरता के साथ सुनते थे।

Related Posts