
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेटे अरहान और पूर्व पति अरबाज खान की फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में मलाइका अरोड़ा ने लिखा, 'ओएमजी!!!' साथ ही उन्होंने लिखा, 'अरहान तुम अपने पापा की जेरॉक्स कॉपी हो।' इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के जन्मदिन पर उन्हें विश भी किया। बता दें कि मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। वहीं, साल 2016 में इस कपल ने अलग होने की घोषणा की थी। फिलहाल इस समय अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू में जब मलाइका से पूछा गया कि उनके और अर्जुन के रिलेशनशिप के बारे में अरहान क्या सोचता है, तो मलाइका ने कहा कि किसी भी स्थिति का सामना करने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है। जीवन में क्या चल रहा है, उसको समझने के लिए समय देना चाहिए।