YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों में शामिल

अक्षय कुमार 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों में शामिल

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार को अब अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने विश्व के शीर्ष 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की सूची में 33वें नंबर पर जगह दी है। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। इस मैगजीन के अनुसार, अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही। इस पर पहली बार अक्षय कुमार का बयान सामने आया है। अक्षय ने कहा- यह सुनकर अच्छा लगता है। पैसा मेरे लिए मायने रखता है लेकिन कुछ ही तरीकों से और मैं जानता हूं यह मेरे कठिन परिश्रम की कमाई है। 
हर एक रुपये के लिए कड़ी मेहनत की 
अक्षय ने आगे कहा- मैंने हर एक रुपये के लिए कड़ी मेहनत की है। पैसा आपके पास आसानी से नहीं आता है। मैंने अपना खून और पसीना इसके लिए दिया है। तो हां यह मेरे लिए मायने रखता है। 
मिशन मंगल को लेकर भी चर्चाओं में 
अक्षय आजकल अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। 
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से है टक्कर 
खास बात ये है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के साथ रिलीज हो रही है। 
कुमार ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरूआत 1991 की फ़िल्म सौगंध से की, जो सफल नहीं रही। उनकी पहली प्रमुख हिट 1992 की थ्रिलर फ़िल्म खिलाड़ी थी। 1993 का वर्ष उनके लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उनकी अधिकतर फ़िल्म फ्लॉप हो गई। फ़िर भी, 1994 का वर्ष कुमार के लिए बेहतरीन वर्ष रहा जिसमें खिलाड़ी के साथ मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और मोहरा जो साल का सर्वाधिक सफल फिल्मों में से था। बाद में, यश चोपड़ा ने उन्हें रोमांटिक फ़िल्म ये दिल्लगी में लिया जो एक सफल फ़िल्म थी। उन्हें इस फ़िल्म के लिए सराहना मिली, जिसमें वे एक रोमांटिक किरदार में थे जो बहुत ही अलग था उनके एक्शन किरदार से।उन्हें फ़िल्मफेयर और स्टार स्क्रीन उत्सवों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला नोमिनेशन मिला। इसने अक्षय को सफलतम अभिनेता बना दिया। 
अपनी एक्शन, हास्य और रोमांटिक भूमिकाओं के अलावा कुमार ने ड्रामाई रोल भी बखूबी निभाये जैसे कि एक रिश्ता (2001), आँखें (2002), बेवफा (2005) और वक्त (2005)। 
कई अभिनेत्रियों से जुड़ा नाम 
बॉलीवुड में रहने के दौरान अक्षय का नाम उनके साथ काम करने वाली कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया जैसे रवीना टंडन, रेखा और शिल्पा शेट्टी। जाने माने कलाकार राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से दो बार सगाई होने के बाद अंत में उन्होंने 14 जनवरी 2001 में शादी कर ली। उनके बेटे का नाम आरव है। 

Related Posts