YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

बॉलिवुड में अब ये जोड़ियों रचा सकती हैं शादी

बॉलिवुड में अब ये जोड़ियों रचा सकती हैं शादी

सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, नेहा धूपिया-अंगद बेदी और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जोड़ियां के शादी रचाने के बाद अब बॉलीवुड में बन सकती हैं ये जोड़ियां। 
अर्जुन और मलाइका 
हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। उनके सोशल मीडिया फोटोज उनके प्‍यार को बयां करते हैं। दोनों अक्‍सर साथ में अलग-अलग जगहों पर क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते नजर आते हैं। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि वे जल्‍द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
वरुण और नताशा 
वरुण धवन और उनकी बचपन की दोस्त नताशा का लव अफेयर कई मौकों पर चर्चा में रहा। वरुण अक्‍सर कई जगहों पर नताशा के साथ स्‍पॉट किए जाते हैं। वह करण जौहर के शो पर कबूल कर चुके हैं कि वह नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि यह कपल दिसंबर 2019 या 2020 की शुरुआत में शादी कर सकता है।
रणबीर और आलिया 
रणबीर कपूर और आलिया भट 2018 की शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं। फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया। 2018 के मध्‍य में दोनों ने अपने प्‍यार को कबूल किया। आलिया ने हाल ही में कहा था कि मैं ऐसे फैसले अचानक ले सकती हूं। वहीं, रणबीर भी कह चुके हैं कि शादी को लेकर बात चल रही है। कुल मिलाकर प्रशंसक इनी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
फरहान और शिबानी 
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने न्‍यूयॉर्क की अपनी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। यहीं से उनके रिलेशनशिप की खबरें शुरू हो गई थीं। हालांकि, उन्‍होंने अब तक अपने रिश्‍ते को आधिकारिक रूप से पक्का नहीं किया है लेकिन दोनों के कई फोटोज सामने आ चुके हैं जो उनके रिश्‍ते को बयां करते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। 

Related Posts