YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बोपल में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही, 4 लोगों की मौत

 बोपल में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही, 4 लोगों की मौत

शहर के बोपल क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई| अहमदाबाद समेत गुजरातभर में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके द्वीप में तब्दील हो गए हैं| खेडा जिले के नडियाद शहर में शुक्रवार की मकान गिरने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई| शुक्रवार की रात अहमदाबाद के बोपल क्षेत्र में निर्माणाधीन बंगले की दीवार ढह गई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई| दक्षिण बोपल के शेला में क्लब रोड स्थित निर्माणाधीन निसर्ग बंगले की शुक्रवार की रात अचानक भरभरा कर ढह गई| दीवार गिरने की आवाज सुनकर सिक्युरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गया और फायर विभाग को सूचना दे दी| घटनास्थल पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने दीवार के मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाला और सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया| जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया| मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे|

Related Posts