YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चीन में लेकिमा तूफान ने मचाई तबाही - 10 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला, उड़ाने स्थगित

चीन में लेकिमा तूफान ने मचाई तबाही -  10 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला, उड़ाने स्थगित

 शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ शनिवार तड़के दक्षिण पूर्वी चीन में प्रवेश कर तबाही मचानी शुरू कर दी है। तूफान की वजह से तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। पेड़ उखड़ गए हैं। हजारों घरों में बिजली ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार लगभग 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वेनलिंग शहर पहुंचा और इसके शंघाई की ओर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने बताया शंघाई के अलावा पूर्वी प्रांतों अन्हुई, फुजियान, जियांगसु और झिजियांग में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन होने की चेतावनी दी गई है। 
तूफान की वजह से झिजियांग प्रांत में 300 उड़ानों को रद्द किया गया है। एहतियातन रेल सेवा को स्थगित रखा गया है। शंघाई में 2.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शहर को हवाईअड्डे से जोड़ने वाली उच्च गति की मैग्लेव ट्रेन सेवा स्थगित है। 1.1 लाख लोगों को शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। 

Related Posts