
बेहद कम समय में कार्तिक आर्यन सभी लोगों के चहेते बन गए हैं। बॉलिवुड की हिरोइनें ही नहीं बल्कि स्कूल-कॉलेज की लड़कियां भी कार्तिक की दीवानी हैं। यह दीवानगी इस हद तक है कि कार्तिक अगर इन लड़कियों के सामने आ जाएं, तो वे उनके गाल खींचने शुरू कर देती हैं। हाल ही में ऐसा वाकया हुआ भी। कार्तिक आर्यन इन दिनों लखनऊ में हैं, जहां वह अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक को स्कूल की लड़कियों के एक ग्रुप ने घेर लिया और हर कोई उनसे बात करने और छूने की कोशिश करने लगा। यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कार्तिक ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। विडियो में लड़कियां कार्तिक के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक लड़की जोर से कार्तिक के गाल खींचने लगती है और फिर भाग जाती है। कार्तिक शरमा जाते हैं और हंसते हैं। इस समय कार्तिक बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस विडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है यह वाकई चीकी था। कार्तिक के इस विडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। एक लड़की ने कॉमेंट लिखा मैं भी आपसे मिलने का इंतजार कर रही हूं, ताकि दोनों गाल खींच सकूं और किस भी कर सकूं। बाकी कॉमेंट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए विडियो पर देखे जा सकते हैं।