
बॉलीवुड अदाकारा और निर्माता अनुष्का शर्मा का पशुओं से प्रेम जग जाहिर है और अब उन्होंने पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून की मांग करते हुए एक अभियान की शुरुआत की है। इस कैम्पेन को हैशटैग जस्टिस फॉर एनिमल्स का नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का के फॉलोअर्स की संख्या लगभग छह करोड़ है। अनुष्का ने अपराधियों को दंडित करने के लिए और कड़े कानून की मांग की है। मुंबई में लकी के साथ हुई घटना से अनुष्का बेहद प्रभावित हुई हैं। लकी नाम के एक कुत्ते को लोगों ने इतनी बुरी तरीके से पीटा जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पूरे देश में पशु अत्याचार के कई भयंकर मामलों पर प्रकाश डालते हुए अनुष्का ने एक नोट पोस्ट किया है जिसमें नीति में बदलाव लाने की मांग की गई है।