
गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता की 72 वी वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयेाजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह व विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव मुख्यमंत्री के साथ थे। कल रात से ही लगातार हो रही बारिश के बावजूद संयुक्त परेड में जवानों का जोश व जज्बा देखते ही बना।
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने समारोह में कुल 63 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्मानित किया गया। उन्होंने 7 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक व 36 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया। इनके अलावा जेल विभाग के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त एक विशिष्ट सेवा पदक व 8 सराहनीय सेवा पदक तथा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को 2 विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा के लिए 5 नागरिक सुरक्षा पदक भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए। साथ ही एक उत्तम जीवन रक्षा पदक व तीन जीवन रक्षक पदक भी उन्होंने प्रदान किए।
इन्हें मिले राष्ट्रपति के पदक
राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पुलिस)- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.ई. लोकायुक्त भोपाल श्री सुशोभन बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल श्रीमती सुषमा सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पु.मु. भोपाल श्री विपिन कुमार माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण पु.मु. भोपाल विजय कटारिया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू भोपाल सैयद मोहम्मद अफजल, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर राजेन्द्र सिंह भदौरिया व निरीक्षक (अनु सचिवीय) विशेष शाखा पु.मु.भोपाल विवेक परांजपे।
राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पुलिस)- सेनानी 17 वी वाहिनी विसबल भिंड जगत सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर अवधेश कुमार गोस्वामी, सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक म.प्र.पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वि.पु.मु.भोपाल श्रीमती श्रद्धा तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर संजीव कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्वालियर अताउल्ला सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल गोपाल सिंह, सहायक सेनानी 9 वी वाहिनी विसबल रीवा राजेश गुरू, निरीक्षक विसबल 23 वी वाहिनी भोपाल प्रदीप कुमार बुधौलिया, निरीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर वीर विक्रम सेंगर, निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर शिवकुमार पटेल, निरीक्षक (अनु सचिवीय) महिला अपराध शाखा पु.मु. भोपाल रमेश कुमार हेमनानी, सूबेदार (अनु सचिवीय) नारकोटिक्स इंदौर अरशद अली खान, उप निरीक्षक लोकायुक्त भोपाल अनिल कुमार भदौरिया, उप निरीक्षक विशेष शाखा भोपाल नारायण अंबेडकर, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु्.मु. भोपाल सतीश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) अजाक पु.मु.भोपाल श्रीमती सुमनलता शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रीवा प्रमोद पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक विसबल 24 वी वाहिनी जावरा हेत सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक रीडर टू पुलिस अधीक्षक भिंड अशोक कुमार सविता, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु.मु.भोपाल श्रीमती मधु चौधरी, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर कृष्णमुरारी दुबे, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर महेश कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक छतरपुर जमुना प्रसाद श्रीवास, प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर सत्यनारायण सिंह यादव, प्रधान आरक्षक कंट्रोल रूम भोपाल रईस उल्लाह, प्रधान आरक्षक अ.अ.वि.पु.मु.भोपाल चिमन अलीवल, प्रधान आरक्षक 5 वी वाहिनी मुरैना अब्दुल रज्जाक खान, प्रधान आरक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल कमलेश्वर प्रसाद, प्रधान आरक्षक दतिया अशोक कुमार यादव, आरक्षक रेडियो भोपाल शिवनाथ सिंह, आरक्षक वि.पु.स्था. लोकायुक्त इंदौर दिगम्बर पाल, आरक्षक पीएस इंदरगढ़ ग्वालियर राजकुमार राठौर व आरक्षक डी.आर.पी.लाईन झाबुआ जव सिंह राठौर।
विशिष्ट सेवा पदक (जेल)- प्रहरी केन्द्रीय जेल सागर कमला प्रसाद पटेल।
सराहनीय सेवा पदक (जेल)- सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गंजबासोदा श्रीमती ज्योति तिवारी, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल ग्वालियर रामस्वरूप सिंह कुशवाह, मुख्य प्रहरी सब जेल बड़वाह करण सिंह रघुवंशी, मुख्य प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा प्रकाश नारायण दीक्षित, मुख्य प्रहरी जिला जेल बालाघाट रविन्द्र जामकर, प्रहरी केन्द्रीय जेल सागर इंद्रपाल सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन बाबूलाल सांखला एवं प्रहरी केन्द्रीय जेल ग्वालियर वाचाराम।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- स्वयंसेवी प्लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल रमाकांत रजक एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जबलपुर क्रिस्टोफर ई आरलैण्ड।
सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- डिवीजनल कमाण्डेंट एस.डी.ई.आर.एफ.भोपाल कमलेन्द्र सिंह परिहार, जूनियर स्टाफ ऑफीसर होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर राजेन्द्र सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) डिवीजनल कार्यालय होमगार्ड ग्वालियर भानूप्रताप सिंह परमार, स्वयंसेवी कंपनी कमांडर होमगार्ड भोपाल देवनारायण सिंह व स्वयंसेवी महिला सैनिक होमगार्ड भोपाल सुवर्षा गोगावाले।
उत्तम जीवन रक्षा पदक-साजिद खान, संजय वार्ड जिला सिवनी।
जीवन रक्षा पदक-आरक्षक होशंगाबाद अंकित धनगर, आरक्षक होशंगाबाद महेन्द्र टेकाम व मास्टर सर्मपण मालवीय।