YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

74 हजार रुपया जमा करने के बाद भी बंसल अस्पताल ने नहीं दिया बच्चे का शव

74 हजार रुपया जमा करने के बाद भी बंसल अस्पताल ने नहीं दिया बच्चे का शव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बंसल अस्पताल ने 1 महीने के बच्चे के शव को उसके माता पिता को देने से तब तक इंकार कर दिया। जब तक अस्पताल के बाकी 2 लाख 40 हजार नहीं चुका दिए जाते हैं। तब तक शव नहीं मिलेगा, बच्चे के माता-पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस के दखल देने के बाद ही बंसल अस्पताल ने बच्चे का शव उसके माता पिता को सौंपा।
27 जुलाई को होशंगाबाद के ठाकुर सिंह ने 1 महीने के बच्चे प्रिंस को बंसल अस्पताल में भर्ती किया था इसके दिल में छेद था बंसल अस्पताल ने 2 लाख 95 हजार का स्टीमेट बनाकर दिया था। ठाकुर सिंह ने अस्पताल में 74 हजार रुपए जमा करा दिए थे। बच्चे का ऑपरेशन भी नहीं हुआ इसी बीच उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने उसे 2 लाख 40000 का बिल थमा दिया। जब तक पैसे नहीं मिलेंगे तब तक हम बच्चे का शव नहीं देंगे पुलिस में शिकायत होने के बाद बड़ी मुश्किल से उसके माता पिता को बच्चे का शव सौंपा गया अब अस्पताल प्रशासन कह रहा है कि शव को रोकने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है

Related Posts