YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अटलजी के नाम पर हुआ हजरतगंज चौराहा

अटलजी के नाम पर हुआ हजरतगंज चौराहा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहे का नाम अब अटल चौराहा हो गया है। इसके साथ इस्माईलगंज स्थित नगर निगम डिग्री कॉलेज भी अब अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। शहर के पसंदीदा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री की याद में नगर निगम ने गुरुवार को ये दोनों नाम बदल दिए। इसके साथ उनके नाम पर रहीमाबाद में 5 हेक्टेयर में अटल उदय वन बनाने का भी फैसला किया है। शहर के सबसे व्यस्त हजरतगंज चौराहे का नाम बदलने के बाद गुरुवार को मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने यहां अटल चौक के बोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि अटल चौराहा नाम मिलने के बाद इस जगह की गरिमा और बढ़ जाएगी। अपने राजनीतिक करियर में अटल का इस स्थान से बड़ा लगाव रहा था। ऐसे में उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रहीमाबाद में नगर निगम की 5 हेक्टेअर जमीन पर एचसीएल अटल उदय वन का विकास करेगा। इसके लिए नगर निगम और एचसीएल फाउंडेशन के बीच दस साल के लिए एमओयू साइन किया गया है। इसके मुताबिक, एचसीएल यहां करीब एक लाख पौधे लगाने के साथ दस साल तक उनकी देखभाल भी करेगा।

Related Posts