
देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार को पहला झटका विश्व बैंक से लगा। देश की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था 7वें नंबर पर आ गई। अब देश आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति से जूझ रहा है। मगर सरकार अब भी अपने कहे पर अटल है। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की नरमी पर चिंता जताई और कहा कि देश आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने भाजपा पर लोगों का ध्यान अपनी विफलताओं से हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने वाहन क्षेत्र में नरमी का मुद्दा उठाया। सिंघवी ने कहा कि वाहन उद्योग में नरमी का चलन अचानक से नहीं आया है। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था को लेकर जो बातें कही हैं, उन्हें बयानों तक सीमित करके नहीं रखना चाहिए, बल्कि देश के सामने अर्थव्यवस्था की बदतर तस्वीर को पेश करना चाहिए। कांग्रेस के सामने पहले भी कई मुद्दे आए हैं, मगर पार्टी उन्हें भुना नहीं पाई, मगर अब एक बार फिर मौका हाथ लगा है। इससे भुना कर वह अपनी खोई जमीन भी पा सकती है।