YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक, चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोले नकवी

कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक, चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोले नकवी

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पूरक हो गए हैं। नकवी ने कहा, सबको कानून पता है। कोर्ट पर सियासी पलीता लगाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। चिदंबरम की गिरफ्तारी पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा इसमें कोई राजनीति नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। प्रियंका गांधी के चिदंबरम को सपोर्ट करने पर नकवी ने कहा कानून पार्टी में किसकी क्या रिस्पेक्ट है, यह तय नहीं करता। कानून यह तय करता है कि किसने कितना भ्रष्टाचार किया है। 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। चिदंबरम को रात भर सीबीआई मुख्‍यालय में रखा गया। यहां उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई। बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुवार को सीबीआई और ईडी की टीम चिदंबरम को कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान उन्हें 14 दिन की रिमांड पर मांगने की कोशिश की जा सकती है।

Related Posts